फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला शामली एक्सप्रेसवे: यूपी के जिलों की जिम्मेदारी बागपत इकाई को सौंपी

विज्ञापन
दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर थानाभवन- जलालाबाद के बीच  गुजरता हुआ अंबाला- शामली एक्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का प्रथम फेस के निर्माण की जिम्मेदारी अंबाला डिवीजन से हटाकर बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इकाई को सौंप दी है।एक्सप्रेसवे अगले साल 31 मार्च 2026 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
121 किमी लंबाई के अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी शामली के गोगवान जलालपुर तक अंबाला डिवीजन की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इकाई देख रही थी। 121 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्राधिकरण ने अंबाला-शामली काॅरिडोर एक्सप्रेसवे का हरियाणा राज्य के अंबाला-कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर जिलों का एक्सप्रेसवेे का कार्य अंबाला डिवीजन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली जिले के एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत इकाई के प्राधिकरण के साइट इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि 31 मार्च 2026 तक अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो जाएगा। निर्माण एजेंसी के कार्यों की समीक्षा बागपत इकाई की ओर से जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें