शामली जिले के 24 गांवों से होकर गुजरेगा अंबाला- शामली इकनॉमिक कॉरिडोर
इंद्रपाल सिंह पांचाल
शामली। हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर और वेस्ट यूपी के सहारनपुर- शामली जिले को जोड़ने वाले 110 किमी लंबाई वाले अंबाला से शामली नया एक्सप्रेस हाईवे जिले के 24 गांवों से होकर गुजरेगा। यह हाईवे थानाभवन में दिल्ली- शामली, सहारनपुर फोरलेन को जोड़ते हुए दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर में मिलेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अंबाला मंडल की ओर से भारत माला परियोजना के तहत हरियाणा अंबाला, यमुनानगर और वेस्ट यूपी के सहारनपुर- शामली जिले को जोड़ने वाले 110 किमी लंबाई वाले अंबाला से शामली तक नया एक्सप्रेस हाईवे निर्माण की कवायद प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अंबाला डिवीजन के भारत माला परियोजना के जनरल मैनेजर एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने नए एक्सप्रेस हाईवे इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में आने वाले शामली जिले के 24 गांवों की सूची जारी की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अंबाला डिवीजन की ओर डीएम शामली-सहारनपुर पत्र जारी किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल 110 किमी लंबाई अंबाला-शामली एक्सप्रेस इकनॉमिक कॉरिडोर की डीपीआर तैयार की जारही है। यह एक्सप्रेस हाईवे जिले के 24 गांवों ंकी जोड़ेगा। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय, एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से तीन ए की अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। अंबाला मंडल की ओर से जारी हरियाणा- अंबाला से लेकर वेस्ट यूपी के सहारनपुर- शामली जिले के गांवों का रोडमैप भेजा जाएगा। रोडमैप के मुताबिक पैमाइश के बाद इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस हाईवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों की भूमि, बाग, पेड़, नलकूप और आवासों को मुआवजा तैयार करने की प्रक्रिया होगी।
थानाभवन कस्बा और गंदवेड़ा संगम का बढे़गा महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अंबाला से शामली तक नया इकनॉमिक एक्सप्रेस हाईवे सहारनपुर- और शामली जिले की सीमा पर स्थित गंगा यमुना गंदेवड़ा संगम के पास से होता हुआ थानाभवन पहुंचेगा। थानाभवन में नया हाईवे दिल्ली- शामली,सहारनपुर हाईवे को जोड़ता हुआ दिल्ली- देहारादून इकनॉमिक एक्सप्रेस हाईवे में मिलेगा। थानाभवन कस्बा और गंदेवड़ा गंगा- यमुना संगम का महत्व बढ़ जाएगा। यह हाईवे यमुनानगर के सरसावा- नुकड़, गंगोह क्षेत्र से होता गंदवेड़ा संगम से होता हुआ निकलेगा। संगम और थानाभवन कस्बे विकसित होंगे।
एक्सप्रेस हाईवे की जद में आने वाले गांवों की सूची
- अब्दुला मोर माजरा,अहमद गढ़, तितारसी, हरड़ फतेहपुर, नौजल नौंजली, मनट मनटी, यारपुर, मलकपुर, जमालपुर, मुल्लापुर,जानीपुर, कुतबगढ़, मानकपुर,औरंगाबाद, गंदवेड़ा, लतीफगढ़, थानाभवन, मरगूबगढ़, खानपुर ,ढांडा आदि गांव। संवाद