फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निरीक्षण में खामियां मिलने पर अंबा ब्लड बैंक पर रोक लगाई

Tue, 07 Apr 2026 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शासन के निर्देश पर गाजियाबाद के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने शामली में कैराना रोड स्थित अंबा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड सही न मिलने व अन्य कमियां पाए जाने पर कार्य करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जांच की गई है। इस दौरान कुछ कागज अधूरे मिले हैं। डोनर आदि की एंट्री पूरी नहीं पाई गई। वेंटिलेशन फैन एवं पंखे भी मानकों के अनुरूप लगे नहीं मिले। डी फ्रीजर में भी कार्य संतोषजनक नहीं मिला है। आशुतोष मिश्रा ने बताया इन खामियों के चलते ड्रग्स अधिनियम के तहत ब्लड बैंक का संचालन तब तक रोक दिया गया है, जब तक खामियों को दूर नहीं किया जाता। ब्लड बैंक के संचालक प्रमिल का कहना है कि ब्लड बैंक में कुछ कमियां बताई गई है। जिन्हें दूर करने के लिए कुछ दिन तक कार्य पर रोक लगाई गई है। फिलहाल जो स्टॉक है उसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के सरकारी ब्लड बैंक में भिजवाया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों के काम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें