फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरकारी और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। सरकारी और बंजर भूमि पर दोबारा अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। चौसाना निवासी खलील ने तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सरकारी और बंजर भूमि पर दबंगों ने मिट्टी डालकर पुनः कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


साथ ही पास की लगभग नौ बीघा बंजर भूमि (खाम) पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर दी गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह भूमि पहले भी प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराई जा चुकी थी, लेकिन दबंगों ने फिर से अवैध कब्जे की कोशिश की। इसके अलावा कब्जा मजबूत करने के लिए पाइपलाइन बिछाने और नींव खोदने की तैयारी भी की जा रही थी। विरोध करने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें