गढ़ीपुख़्ता। गांव ताना निवासी पूजा ने महिला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व जनपद बागपत के बड़ौत निवासी युवक के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में प्लाॅट की मांग तथा कम दहेज लाने को लेकर ताने देते थे। बेटी के पैदा होने पर ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक बदल गया तथा बेटा न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। वह पिछले पांच वर्ष से मायके में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे ससुराल ले जाने से साफ इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
शरबत की ठंडी छबील लगाई
थानाभवन। चिलचिलाती धूप में गर्मी से त्रस्त राहगीरों को शरबत की ठंडी छबील लगा कर शरबत वितरित किया गया। क्षेत्र के गांव नौजल में शीतल शरबत की छबील लगाई गई। इस दौरान मार्ग पर गुजर रहे वाहन चालकों राहगीरों को तपती गर्मी में शीतल छबील से मीठा शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेश राणा के भतीजे अर्जुन राणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जितेंद्र पुंडीर, संदीप राणा, प्रदीप लाला, मांगेराम शर्मा, देवेंद्र सैनी, दीपक आदि का सहयोग रहा।