गढ़ीपुख़्ता। गढ़ीपुख्ता के निवासी युवक का सात साल पहले धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणकुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस-प्रशासन से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
रणकुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया कि वर्ष 2019 में मोहल्ला शिवपुरी निवासी युवक शिवम का धर्म परिवर्तन करने का उसके परिजनों ने आरोप लगाया था। इसके बाद से युवक के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि युवक के बारे में यह पता लगाया जाना चाहिए कि वह वर्तमान में कहां है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।