फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में अलर्ट, कैराना में किया मार्च

विज्ञापन
कैराना में फलैग मार्च मार्च निकालते एसपी विनित जयासवाल, एसडीएम डा अमित पाल शर्मा व सीओ प्रदीप सि - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में दिल्ली समेत कई राज्यों में हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जनपद में पुलिस अलर्ट घोषित किया गया है। कैराना को फोकस करते हुए विशेष निगाह रखी जा रही है। एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ कैराना में मार्च किया। जनपद में थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर दिल्ली समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इन राज्यों में आगजनी व हिंसा की घटनाओं को देखते हुए जनपद में शांति व्यवस्था के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर शामली में चौराहों, मिश्रित आबादी और प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मिश्रित आबादी वालों इलाकों समेत शहर में गश्त की जा रही है। सोमवार को शहर कोतवाली में गणमान्य लोगों के साथ आयोजित शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कैराना में सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा, सीओ प्रदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पीएसी और पुलिस बल के साथ कैराना के बाजारों, मुख्य मार्गो ंएवं ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च किया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पूरे जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार सुबह से ही भ्रमण कर रही हैं, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। कैराना के बाद अधिकारियों ने गांव खुरगान, मलकपुर और तीतरवाड़ा में भी मार्च किया। इसके बाद कैराना कोतवाली में मदरसा संचालकों, ग्राम प्रधानों, सभासदों और गणमान्य लोगों के साथ कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि कोई भी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। झिंझाना में सोमवार को थाना प्रांगण में थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने क्षेत्र के संभ्रात लोगों की बैठक में क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक मे नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, मौलवी अकरम, सभासद नवाब कुरैशी, मेहरबान कुरैशी, अमित, नवाब मंसूरा आदि रहे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की ली जानकारी
मार्च के दौरान एसपी विनीत जायसवाल ने चौक बाजार व किला गेट पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम की जानकारी ली। इसके अलावा सभी सीसीटीवी चालू रखने व क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
कोट
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए अयोध्या प्रकरण के फैसले के समय गई गई जोनल सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। जनपद के सभी एसडीएम व अन्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। जनपद में पूरी तरह शांति है। पुलिस को अलर्ट किया गया है। - अखिलेश सिंह, डीएम।

झिंझाना थाने में नागरिक बिल को लेकर क्षेत्र के लोगों की बैठक लेते थानाप्रभारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें