शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड का प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रशिक्षण जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड लक्ष्मण सिंह ने ध्वज बांधना, ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा एवं इतिहास पर प्रकाश डाला।
शुभारंभ प्रधानाचार्या एवं जिला आयुक्त स्काउट गाइड डॉक्टर दीपाली गर्ग ने ध्वज फहराकर किया। उन्होंने गाइड्स को सर्वप्रथम अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि अनुशासन ही हमें हमारे लक्ष्य की प्राप्ति कराने में अहम भूमिका निभाता है। इस मौके पर गाइड कैप्टन मीनू गोयल, अलका संगल, उपासना, मनाली, नीरजा वर्मा, अतुल वर्मा, सपना तोमर, रश्मि आदि रहे। संचालन मीनाक्षी द्वारा किया गया।