फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आतंकी के पकड़े जाने के बाद जनपद में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आतंकी के पकड़े जाने के बाद जनपद में अलर्ट
विज्ञापन

शामली। दिल्ली में आतंकी के पकड़े जाने के बाद जनपद में अलर्ट घोषित किया गया है। जनपद में दिनभर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। जनपद के लोगों का पूर्व में अवैध हथियारों की तस्करी का कनेक्शन होने का खुलासा हो चुका है, इसके चलते भी पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
शनिवार को दिल्ली में पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पूर्व में अवैध हथियारों की तस्करी में जनपद के लोगों के कनेक्शन का खुलासा हो चुका है। पूर्व में जनपद के कई लोग पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी में पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में कई लोग अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए हैं। जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद में पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसके चलते दिनभर वाहनों की चेकिंग की गई और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। खुफिया विभाग की टीमों को भी सतर्क किया गया है। रात में ढाबों, होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी निगरानी की जा रही है। उधर, लॉकडाउन के चलते भी पुलिस सतर्क रही। बाजारों में घूमकर इस बात की निगरानी की गई कि कहीं कोई दुकान तो नहीं खुली है। लॉकडाउन में सुबह दूध की दुकानें दो घंटे खुली, जबकि दवा और शराब की दुकानें दिनभर खुली रही। जनपद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 69 वाहनों के चालान और तीन वाहन सीज किए। उनसे 58300 रुपये समन शुल्क वसूल किया। फेस मास्क न पहनने वाले 528 लोगों के चालान कर 53600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा रात में लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले 19 लोगों के चालान कर 5050 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दिल्ली में आतंकी के पकड़े जाने के बाद जिले में पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ढाबे, होटल, धर्मशाला, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी नजर रखी जा रही है।
-विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें