फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र के बाद शामली आ सकते हैं अखिलेश

विज्ञापन
शामली सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता करते शामली के सपा नेता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मानसून सत्र समाप्त होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामली संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद जिले में आ सकते हैं। मंगलवार को दिल्ली में जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करके शामली आने का न्यौता दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ताना के नेतृत्व में दिल्ली में कॉपर निकस मार्ग बड़ौदा हाउस में सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली में मुलाक़ात की और कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार व सपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ताना ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शामली आने का अनुरोध किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वह मानसून समाप्त होने के बाद शामली में बूथ सम्मेलन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पांच अगस्त को पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर आयोजित साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए कहा है। प्रतिनिधिमंडल में संजीव राझड़, गजेंद्र सिंह पीरखेड़ा, बिट्टू प्रधान मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें