शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद स्तरीय चित्रकला, लेखन और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के 20 कालेजों के 89 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार को श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान वैदिक इंटर कालेज कुरमाली के आकाश कुमार ने, दूसरा स्थान श्री जैन कन्या इंटर कालेज की इकरा खातून और तीसरा स्थान भी इसी कालेज की गिनीशा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार वंश भटनागर, विशाल, प्रियंका सैनी, आमरा व स्वाति मलिक को मिला। निर्णायक मंडल में जिया उल हक अंसारी, आनंद प्रसाद व राधेश्याम रहे।
लेखन प्रतियोगिता में चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज कांधला के विदित चौहान प्रथम, इसी कालेज के विशांत चौहान ने दूसरा और तृतीय स्थान पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज आल्दी के आकांशा गौतम ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार अन्नू, अभिषेक, सुमैय्या, शिवांकी पंवार और विनय कुमार को मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. महेंद्र नारायण, डॉ. सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, माघवेंद्र गुप्त रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में हिंदू कन्या इंटर कालेज की मीनू शर्मा ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के अरमान ने द्वितीय और श्री जैन कन्या इंटर कालेज की ईशा मंसूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार शुभम, अनम, करन, निखिल चंद्रा और प्रियांशी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में विजय नारायण, लोकेश कुमार, नवनीत गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि एआरटीओ मुंशीलाल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआईओएस सरदार सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्या डॉ. अमित मलिक ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
शामली जैन कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्राओ द्वारा बानाई रंगो- फोटो : SHAMLI
शामली जैन कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्राओ द्वारा बानाई रंगो- फोटो : SHAMLI