फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में वायु प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 155

Sun, 03 Nov 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिवाली पर आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दिन में चटक धूप निकली और शाम होते ही फिर से स्मॉग छाना शुरू हो गया। रात में भी आसमान में धुआं छाया रहने से आंखों में जलन की समस्या बनी रही। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 155 रहा।
विज्ञापन

दो दिन के बाद शनिवार को भी देर रात तक जमकर आतिशबाजी हुई। इससे आसमान में हर तरफ स्मॉग की तरफ धुआं छाया रहा। जहरीले धुएं के कारण लोगों की आंखों में जलन की समस्या बनी रही। सांस के मरीजों को परेशानी हुई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत रही। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 145 रहा था जबकि शनिवार को एक्यूआई 155 रहा। एक्यूआई बढ़ने की वजह लोग दिवाली पर आतिशबाजी व पटाखा जलाना मान रहे हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण से बचाव के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क व आंखों पर चश्मा लगाना चाहिए। बच्चे व बुजुर्ग और बीमार लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें