शामली में बीज विक्रेता की दुकान पर छापा मारते जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव । कृषि विभाग
शामली। कृषि विभाग की टीमों ने जिलेभर की 24 दुकानों पर छापामारी करते हुए बीजों के नमूने लिए। कागज पूरे न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई टीमों ने जनपद में कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए बीज की दुकानों पर छापा मारा। 24 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान धान बीज के कुल 12 नमूने लिए, इसमें एक नमूना मैसर्स राम टेडर्स कांधला, एक नमूना एग्री जक्शन कांधला, चार नमूने मैसर्स बालाजी टेडर्स कांधला, चार नमूने किसान बीज स्टोर कांधला व दो नमूने मैसर्स अग्रवाल फर्टिलाइजर झिंझाना के लिए गए।
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, अनुज कुमार व नायब तहसीलदार ऊन रविंद्र कुमार ने धान बीज के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान एग्री जक्शन कांधला के अभिलेख पूर्ण नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नमूनों को शीघ्र ही जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। बीज विक्रेताओं को बीज बिक्री पर अनिवार्य रूप से किसानों को कैश मैमो देने के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।