कैराना। महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में सोमवार को दो दंपती परिवार के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद दोनों दंपती हंसी खुशी घर के लिए रवाना हुए। गोगवान निवासी आसमीन और मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी शहजादी ने अपने-अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ करीब एक महीने पहले महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।
महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर मंजू चौधरी ने दोनों दंपती को काफी देर समझाया। इस दौरान दोनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का रास्ता सुझाया। इसके बाद आसमीन निवासी गोगवान अपने पति इस्तकार निवासी गांव मामौर और शहजादी निवासी दरबार खुर्द अपने पति परवेज निवासी शामली के साथ हंसी खुशी रहने के लिए रजामंद हो गईं। इसके बाद दोनों दंपती ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल अभिलाषा, मांगेराम, शोकेंद्र और शुगम कुमार का सहयोग रहा। संवाद