परिवारवाद के 12 मामलों में से दो में समझौता
थानाभवन। परिवारवाद कार्यालय में 12 मामलों में सुनवाई की गई। जिनमें से ऐच्छिक ब्यूरो सदस्यों ने दोनों पक्षों को सुनते हुए दो मामलों में समझौता करा दिया।
कस्बे की नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्राधिकारी थानाभवन के निर्देशन में परिवारवाद कार्यालय में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों ने 12 पारिवारिक मामलों में सुनवाई की। जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर सुना गया। ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों ने ढाई साल पहले कस्बे की नजमा की शादी दिल्ली के मेहरबान के साथ हुई थी। जिसमें सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। कस्बे की ही ज्योति की शादी गढ़ी पुख़्ता क्षेत्र में राहुल के साथ हुई थी। जिनका परिवारवाद में ऐच्छिक ब्यूरो सदस्यों ने सुनवाई करते हुए समझौता करा दिया। ऐच्छिक ब्यूरो अध्यक्ष डॉक्टर तोहिद हसन ने जानकारी देकर बताया कि 12 मामलों में से दो मामलों का समझौता हो गया है। बाकी 10 मामलों पर आगे की तारीख देकर दोनों पक्षों को बुलाया गया है। अगली आने वाली तारीखों में सुनवाई करते हुए बाकी बचे मामलों में भी समझौता करा दिया जाएगा।