शामली में माहाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते वैश्य समाज के लोग।
- फोटो : SHAMLI
‘दया और करुणा के लिए जाने जाते हैं अग्रसेन’
शामली। वैश्य समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को दयानंद नगर डॉ. राजेंद्र गोयल के क्लीनिक पर महाराजा अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष मनोज मित्तल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया।
मिल रोड स्थित अग्रसेन पार्क में भी महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महाराज अग्रसेन दया और करुणा के लिए जाने जाते हैं। उनको अग्रवाल समाज के जनक की ख्याति प्राप्त है। उन्हें पशुओं की बलि से नफरत थी।
जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गोयल ने कहा कि समाज, सुधारक, युगपुरुष, महादानी, लोकनायक, बलि प्रथा को रोकने वाले महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्वनी शुक्ल प्रतिपदा को हुआ था। मौके पर जिला महासचिव पवन कुमार संगल, जिला कोषाध्यक्ष रवि संगल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कैडी, शामली विस क्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, विस क्षेत्र महामंत्री पवन गोयल, रवि संगल, विनय विशाल गोयल, अखिल गोयल मौजूद रहे।