फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज को आगे बढ़ाएं

Mon, 09 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। महाराजा अग्रसेन महासभा शामली द्वारा अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर में किया गया। शुभारंभ चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। जिसमेें शहर के सभी अग्र बंधुओं ने भाग लिया। 
विज्ञापन


सम्मेलन में समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाने पर विशेष रुप से चर्चा की गई। इस दौरान विकास गर्ग, अजय संगल, पंकज गुप्ता, विनय गर्ग, कमल बंसल, विवेक मित्तल, रमन बंसल के अलावा समाज के लोग मौजूद रहे।

धनगर समाज ने उठाई प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या ः धनगर महासभा की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया है कि धनगर समाज को अनुसूचित जाति के स्थान पर पिछड़ी जाति में शामिल मानकर  पाल -गड़रिया, बघेल,धगंड, धनगड, धनगर आदि के प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


रविवार को शहर के नया बाजार में धनगर महासभा की बैठक हुई। इसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने बताया कि जिले में समाज की गांव- गांव, कस्बों मे जनगणना की जा रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जिलों मे सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव एंव ग्राम पंचायत द्वारा अनुसूचित के कालम सात में अनुसूचित जाति के स्थान पर पाल, गड़रिया, बघेल, धनगड़, धनगर आदि को पिछड़ा जाति में दर्शा रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने समाज के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। 

इस मौके पर दीपक धनगर, सुनील धनगर, मोहर सिंह धनगर, पूर्णचंद धनगर, राहुल धनगर, वीके धनगर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दीपक धनगर ने की जबकि संचालन सचिन धनगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें