फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन ले गए घर, नहीं दी तहरीर

Mon, 02 Feb 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। गांव रंगाना में पेयजल की टंकी के निर्माण के दौरान करंट लगने से जिला बदायूं निवासी मजदूर धर्मेंद्र की मौत की सूचना पर मृतक के पिता नन्हा राम और भाई शैलेंद्र शनिवार रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए। परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। उधर, ठेकेदार ने हाईटेंशन लाइन हटने तक टंकी का निर्माण कार्य बंद रखने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव रंगाना में शनिवार को जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान निकट से जा रही हाईटेंशन लाइन से सरिया टकरा जाने से मजदूर धर्मेंद्र निवासी गांव नौसाना थाना दिनावर जनपद बदायूं की मौत हो गई थी। टंकी निर्माण का ठेका संभाल रहे ठेकेदार अंकुर उपाध्याय ने हादसे के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि पहले भी जल निगम के माध्यम से विद्युत विभाग को कई बार पत्र लिखकर हाईटेंशन लाइन हटाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठेकेदार ने कहा कि एक बार फिर पत्र भेजा जाएगा और जब तक लाइन नहीं हटती, तब तक टंकी निर्माण कार्य बंद रखा जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार का कहना है कि विद्युत लाइन शिफ्ट करने या बंद करने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें