फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में लागू होगी महायोजना

विज्ञापन
शामली महायोजना का नक्शा ।
विज्ञापन
शामली। कैराना–शामली संयुक्त महायोजना 2031 की अधिसूचना की तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन में तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट भेजने के बाद इसे स्वीकृति मिल जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही जिलेभर में महायोजना लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण 2021 से इस कार्ययोजना पर काम कर रहा है। 8 जनवरी 2022 को अधिसूचना जारी कर आपत्तियां मांगी गई थीं। चुनाव के बाद सुनवाई व निस्तारण के बाद महायोजना को शासन को भेजा गया। 2025 की शुरुआत में शासन ने कैराना शहर के विकास को देखते हुए संशोधित महायोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 26 मार्च को अधिसूचना जारी कर आपत्तियां मांगी गईं, जिनकी सुनवाई 29 मई को हुई। इसके बाद योजना शासन को भेज दी गई।
महायोजना में कंडेला के औद्योगिक क्षेत्र को देखते हुए कैराना के 14 गांव और शामली तहसील के करमूखेड़ी को शामिल किया गया है। हाल ही में हुई 57वीं बोर्ड बैठक में योजना की स्वीकृति की पुष्टि की गई। प्राधिकरण के सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि अधिसूचना प्रकाशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि शासन ने तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट भेजने के बाद महायोजना 2031 को अंतिम स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें