फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लाइनमैन मोनू की मौत के बाद अवर अभियंताओं के संगठन ने बढ़ाया मदद का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। बिजलीघर पर ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले लाइनमैन मोनू के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए अवर अभियंताओं (जेई) के संगठन की ओर से राहत प्रयास जारी हैं। शनिवार को जेई मोबीन खान के नेतृत्व में संगठन द्वारा एकत्र की गई 69,600 रुपये की राशि मृतक की पत्नी सोनिया को प्रदान की गई।
विज्ञापन

यह सहायता राशि अरविंद राठी टोडा के माध्यम से सोनिया को सौंपी गई। इस दौरान कृष्णपाल खोड़समा, शहजाद जिजौला, मृतक का भाई रामकुमार, दीपक, मोहित और सोनिया का भाई नीटू मौके पर मौजूद रहे। मृतक के भाई रामकुमार ने संगठन और जेई मोबीन खान का आभार जताया। अरविंद राठी ने बताया कि यह मदद अवर अभियंता सौरभ पाठक शामली द्वारा वादे किए गए 10 लाख रुपये के मुआवजे और अन्य विभागीय सहायता से अलग है।

जेई मोबीन खान ने बताया कि मोनू हमारे परिवार का हिस्सा था अब वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन हम और हमारा संगठन मृतक मोनू के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और लगातार सहायता जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें