फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। करीब डेढ़ माह पहले खेत में मजदूरी पर गई महिला के साथ खेत मालिक द्वारा दुष्कर्म करने के मामले की रिपोर्ट डेढ़ माह बाद एएसपी के आदेश पर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली तहसील दिवस में थानाभवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह खेतों में मजदूरी का कार्य करती है। पिछले महीने नौ सितंबर को गांव का व्यक्ति उसके घर पर आया और खेत में मजदूरी करने के लिए बुलाकर ले गया। पीड़िता के मुताबिक जब वह खेत में काम कर रही थी तो आरोप है कि खेत मालिक वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कहीं पर शिकायत करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने थानाभवन थाने पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने थानाभवन थाना पुलिस को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एएसपी के निर्देश पर थानाभवन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें