फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से मैटिरियल अलग करने के लिए बनेंगे एमआरएफ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े से मैटीरियल अलग करने के लिए बनेंगे एमआरएफ सेंटर
विज्ञापन

शामली। जनपद की नगर निकायों में मैटीरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाने के लिए निकायों के अधिशासी अधिकारियों और अवर अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका सभागार में शासन द्वारा नामित प्रशिक्षक जल निगम (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) के अभियंता शांति स्वरूप ने निकाय के अधिशासी अधिकारियों और जेई को बताया कि एमआरएफ सेंटर के लिए करीब एक बीघा जमीन की आवश्यकता होगी। इसके लिए शासन स्तर से करीब 33 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इस सेंटर पर शहर से एकत्र होने वाले कूड़े से मैटीरियल जैसे ईंट-पत्थर, कांच और बारीक कूड़े आदि को अलग किया जाएगा। यह काम किसी मशीन से न होकर मैन पावर से ही कराया जाएगा। कूड़े को अलग होने वाला मैटीरियल जैसे बारीक कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार कर उसकी बिक्री की जा सकती है। इसी तरह अन्य मैटीरियल की भी बिक्री हो सकती है। इस दौरान उन्होंने एमआरएफ सेंटर के डिजाइन और डीपीआर बनाए जाने की भी जानकारी दी। इस अवसर पर शामली, कैराना, कांधला नगर पालिका, ऊन, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, एलम, थानाभवन, जलालाबाद, बनत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों ने कहा कि सेंटर के लिए जमीन का चयन जल्द कर लिया जाएगा। प्रशिक्षण में अधिशासी अधिकारी शामली सुरेंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी कैराना हेमराज सिंह, अधिशासी अधिकारी कांधला राजगढ़ी यादव, अधिशासी अधिकारी जलालाबाद विजय आनंद, अधिशासी अधिकारी झिंझाना योगेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी थानाभवन मेघा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी एलम अनिल भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें