फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य से विरत रहे जिले के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य से विरत रहे जिले के अधिवक्ता
विज्ञापन

शामली। मुरादाबाद के अधिवक्ता भुवनेश कुुमार प्रकरण में जिले के अधिवक्ता सरकारी कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम अरविंद कुमार सिंह को सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अधिवक्ता परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रीय उच्च न्यायालय स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर मुुरादाबाद के अधिवक्ता भुवनेश कुमार प्रकरण में जिले के अधिवक्ता सरकारी कार्य से विरत रहे। बसद में जिला बार के अध्यक्ष रामपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने मुुरादाबाद के अधिवक्ता परिवार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ की निंदा की। आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित अधिवक्ताओं के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। इस मौके पर जिला बार के महासचिव अरविंद जावला, कोषाध्यक्ष श्यामवती मलिक, रामकुमार वर्मा, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, चंद्रवीर मलिक, सतीश चौहान, सतीश मिठालिया, रविकुमार, मुकेश गर्ग, रविंद्र कुमार, मनोज जांगिड़, प्रवीण कुमार, जगदेव सिंह, दीपक कौशिक, सत्यपाल कश्यप, अमरदीप आर्य, श्रीपाल बालियान, नीलम पुरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें