फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड में शामिल लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता हत्याकांड में शामिल लोगों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

शामली। गांव सिक्का निवासी अधिवक्ता गुलजार अहमद हत्याकांड का एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस नामजद चार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस का मानना है कि हत्या करने में नामजद के अलावा अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी अधिवक्ता गुलजार अहमद की एक सप्ताह पहले बुुधवार रात को रास्ते में सहारनपुर रोड पर हॉट मिक्स प्लांट के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय अधिवक्ता अपने मुंशी सचिन के साथ कैराना कचहरी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इस हत्याकांड में अधिवक्ता के छोटे भाई इस्तकार ने अपनी पत्नी मरियम उर्फ समर, साले उजैफा व हमजा निवासीगण बड़ौत और कांधला निवासी चमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस्तकार ने पत्नी से पारिवारिक विवाद का मुकदमा चलने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने नामजद मरियम, हमजा और चमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी उजैफा अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हत्याकांड की जांच में पुलिस को पहले ही दिन से हत्या करने में अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी मिल रही है, जिस कारण इस केस का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस यह तो मान रही है कि अधिवक्ता की हत्या का मामला उसके छोटे भाई इस्तकार की पत्नी के साथ चल रहे पारिवारिक मुकदमे से जुड़ा हुआ है, लेकिन हत्या करने में कौन लोग शामिल रहे है, इसकी गहनता से छानबीन कर रही है, ताकि इस केस का सही खुलासा हो सके। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि इस केस की गहनता से जांच की जा रही है। हत्याकांड में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है, जिनके बारे में छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें