संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एडवेंचर क्रिकेट कप का आयोजन सात ताल नैनीताल में किया गया। इसमें मेरठ की ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अपने अपने वर्ग में फाइनल मैच जीता। रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में दोनों वर्ग की टीम को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने फाइनल मैच जीता। रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में मुख्य अतिथि कनिष्क जैन, नीरज, हिमांशु, रोहित, अंकुर आदि की ओर से दोनों टीम को सम्मानित किया गया। टीम के खिलाड़ियों भाविक, धैर्य, अर्नव, सागर, विराट, देवांश, कबीर, ओम, वंश, राघव, मन्नु, युग, दक्ष, दीपांशु, कार्तिक, प्रत्यक्ष, रियांश, वंशिका, अक्षय आदित्य आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के सब जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अक्ष व वंशिका रहे। गेंदबाज प्रत्यक्ष व देवांश रहे। मैन ऑफ द सीरीज कबीर जैन रहे। अन्य वर्ग में प्रिंस प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। अरहान को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बतया कि अब विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी टीम प्रतिभाग करेंगी।