फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिठाई, पनीर, मसालों में मिली मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में खाद्य पदार्थों को खरीदते समय लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं। यहां पर मावा से लेकर मिठाई, पनीर, दूध व मसालों आदि में मिलावट हो रही है। खाद्य विभाग की ओर से जिले भर से लिए गए नमूनों की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इसलिए परखकर और सोचसमझकर ही इन्हें खरीदें।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2025 तक कुल 244 विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं, इनमें से अभी तक लगभग 140 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में 42 नमूने फेल पाए गए। इनमें 35 अधोमानक और सात नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज कुमार ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए दुकानों व प्रतिष्ठानों से लगातार नमूने लेने की कार्रवाई की जाती है। जो नमूने फेल पाए जाते हैं उनके विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर कराया जाता है। उन्होंने लोगों से जांच परखकर खाद्य पदार्थ खरीदने का अनुरोध किया है।
मिलावटी खाद्य पदार्थ सेहत के लिए नुकसानदायक : जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए जो केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं वे स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी नुकसानदायक हैं। इनके लगातार सेवन से उल्टी, दस्त, लिवर, किडनी और पेट संबंधी रोग होने की आशंका होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें