फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेजों में चौथे दिन भी चली प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलिज में प्रवेश के लिये छात्र छात्राऐ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों में चौथे दिन भी चली प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

शामली। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित मेरिट कट ऑफ सूची के चौथे दिन भी विद्यार्थियों ने कॉलेजों में पहुंचकर प्रवेश लिए। प्रवेश की गति अभी धीमी चल रही है।
विज्ञापन

आरके कॉलेज पीजी शामली के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि स्नातक में मेरिट सूची के चौथे दिन बृहस्पतिवार तक बीकॉम में 32 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। बीएससी में 112 और बीएससी कृषि में अब तक 34 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। उधर, वीवी पीजी कॉलेज शामली में बीकॉम के प्रवेश प्रभारी वीके जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीकॉम प्रथम वर्ष में आठ और अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। इस तरह से अब तक बीकॉम में 16 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रभारी डा. प्रताप सरोहा ने बताया कि 42 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस तरह से अब तक कुल 105 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि संशोधित पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के प्रवेश 16 अक्तूबर तक होंगे।

शामली वीवी डिग्री कॉलिज में प्रवेश के लिये छात्र छात्राओ की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें