फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य मिस्टर व राशि मिस फ्रेशर बने

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कॉलेज बनत में नववर्ष के उपलक्ष्य पर बीसीए, बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. ऋतु जैन, यातायात प्रभारी भंवर सिंह, राहुल सिसौदिया और प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

डॉ. भूपेंद्र कुमार और डॉ. ऋतु जैन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जिसमें सीनियर्स ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। जिसका शीर्षक नववर्ष का आगाज 2022 रखा गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इशिका, सृष्टि, रितिका, गुलशाना, मनीष, रश्मि, शिवानी, कुमकुम ने नृत्य प्रस्तुति से समां बांध दिया। पुलकित ने गिटार के साथ प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर आदित्य और मिस फ्रेशर राशि को चुना गया। प्राचार्य ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्रों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। डॉ. भूपेंद्र कुमार व डॉ. ऋतु जैन छात्रों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विधि शरण, श्रेया जैन, मोहित कुमार, नवनीत सिंह ने किया गया। इकराम, दिनेश, राशिद, संजय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें