फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 सर्विलांस अभियान में लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 सर्विलांस अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जनपद में पांच से 15 जुलाई तक चलने वाले डोर टू डोर कोविड-19 सर्विलांस अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कोविड-19 सर्विलांस अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। डीएम ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घर-घर चलने वाले कोविड-19 विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने के निर्देश दिए। घर के प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और घरों पर जागरूकता संबंधित पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे। गंभीर रोगियों की सूची बनाई जाए, ताकि ऐसे लोगों का इलाज समय से कराया जा सके। कंटेनमेंट जोन में व नॉन कंटेनमेंट जोन में सर्वेक्षण के दौरान गंभीर रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों पर फोकस करते हुए उनकी जांच कराई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर माइक्रो प्लान तैयार कर वृहद स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा इस अभियान का विरोध या जांच कराने से मना किया जाता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि इस अभियान में 484 टीमों द्वारा सर्वे कार्य किया जाएगा, जिसमें एक दिन में एक टीम द्वारा 50 घरों को देखा जाएगा। बैठक में एसीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा, डा. सुशील कुमार, डा. महिमा, डा. राजकुमार सागर, डा. सतपाल, डा. सफल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें