कांधला। कोरोना वायरस के खतरे से बचाव के लिए डीएम द्वारा गठित टीम ने कस्बे में पहुंचकर खाद्य पदार्थ की दुकानों की जांच की और दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा कराई।
शनिवार को कस्बे में औषधि निरीक्षक संदीप चौधरी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने टीम के साथ पहुंचकर साफ-सफाई व व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर रेट लिस्ट चस्पा की। मनोज तोमर ने कसबे की खाद्य दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से वार्ता कर सफाई रखने व हाथ धोने के लिए अलग व्यवस्था किए जाने का कहा। औषधि निरीक्षक ने अपनी टीम के लोगों के साथ सभी मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता की और कहा कि कोई भी व्यापारी कोरोना वायरस से बचाव के उपकरण को ओवर रेटिंग नहीं करेगा। अगर ऐसा करता कोई व्यापारी पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान उनकी टीम ने कसबे में रेट लिस्ट को भी चस्पा किया, जिससे कोई किसी भी सामान की कालाबाजारी न कर सके।