खुले में मीट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई
शामली, कैराना। कोरोना की तीसरी संभावित लहर के चलते पुलिस ने दुकानों के आगे खुले में मीट बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान करीब 50 दुकानदारों के चालान किए गए।
कोरोना के नए वेरिऐंट के खतरों देते हुए मंगलवार को पुलिस ने दुकानों के आगे खुले में मीट बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान, इमाम गेट, मोहल्ला जैर अंसारियान में खुले में अतिक्रमण करके मीट बेचने वाले करीब 50 दुकानदारों को हिरासत में लिया। बाद में सभी के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में कोरोना संक्रमण की भयावहता को ध्यान में रखते हुए मीट को दुकान के अंदर ढककर बेचने की कड़ी हिदायत दी। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए सभी दुकानदार साफ सफाई रखें तथा खाने-पीने की वस्तुओं को ढक कर बेचे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।