फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाटों का रकबा निकलवाया

Wed, 11 Nov 2015 12:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाईपास में की जद में आने वाले बनत प्रथम के प्लाट खरीदने वाले लोगों ने डीएम ओपी वर्मा को ज्ञापन देकर बताया कि किसानों से उन्होंने प्लाट की भूमि खरीदी है। बाईपास की जद में आने वाले भूमि का मुआवजा किसानों के स्थान पर उन्हें दिलाया जाए। डीएम ने इस मामले में राजस्व टीम गठित कर भूमि की सत्यापन रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी ओमकार, रीता पत्नी अमित बजाज, पवन संगल, ललित जैन आदि  लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि बनत प्रथम के किसानों से प्लांट की भूमि खरीद कर बैनामे कराए हैं। वे शामली बाईपास की जद में आने वाली भूमि के मालिक हैं। जिन किसानों की खतौनी है, उनके मुआवजे चेक बनाए जा रहे हैं। लोगों ने मौके पर सत्यापन कराने और भूमि मालिक को मुआवजे का चेक देने की मांग की है।

 डीएम ने किसानों व भूमि खरीदने वाले लोगों की भूमि के सत्यापन के लिए नायब तहसीलदार देवेंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम में कानूनगो नरेश मलिक, प्रेमपाल, जयपाल सिंह आदि ने मौके पर जाकर भूमि का सत्यापन किया और बाईपास की जद में आने वाले प्लाटों की पैमाइश कर रकबा निकाला है। टीम शीघ्र ही नायब तहसीलदार को रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें