फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स तस्करी में मंडावर से आरोपी को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणा के जिला पलवल के थाना होडल में नेशनल हाईवे पर 17 दिसंबर को रूई से लदे ट्रक से 39 बोरे मादक पदार्थ के बरामद किए थे। पुलिस ने कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में हरियाणा पुलिस गांव मंडावर में दबिश देकर आरोपी ट्रक चालक के भाई को भी गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा ले गई।
विज्ञापन

17 दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे हरियाणा के जिला पलवल के थाना होडल क्षेत्र में एनएच-2 पर उजीना ड्रैन के पास पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा था। जिसके अंदर रूई थी। तलाशी के दौरान हरियाणा पुलिस ने ट्रक के अंदर छिपा कर रखे गए मादक पदार्थ डोडा के 39 बोरे बरामद किए थे। पुलिस ने ट्रक चालक नसीम खान निवासी गांव मंडावर थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि वह डोडा राजस्थान के प्रतापगढ़ से लेकर यूपी के कोसीकलां व पंजाब में सप्लाई करता है।
मामले में अन्य नाम भी प्रकाश में आने के बाद सोमवार को होडल थाने के एसआई हनीस खान ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव मंडावर में दबिश दी। वहां से आरोपी नसीम खान के भाई जानिसार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में लिखापढ़ी करने के बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ हरियाणा ले गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि हरियाणा पुलिस ड्रग्स सप्लाई में मंडावर निवासी जानिसार को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें