एटीएम बदलकर रकम निकालने का आरोपी गिरफ्तार
शामली, कैराना। धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर एटीएम से रुपये निकालने वाले गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एटीएम कार्ड भी बरामद किया।
शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंबा पैलेस के पास से धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालते वाले गिरोह के एक सदस्य प्रदीप निवासी चंदपुरा थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि 25 मई को मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी जाहिद ने तहरीर देकर बताया था कि वह कस्बे के पीएनबी के एटीएम से नकदी निकालने जा रहा था। तभी दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम थमा दिया और फरार हो गए थे। पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार को गिरोह का एक साथी दबोच लिया गया तथा गैंग का दूसरा साथी अनिल निवासी चंदपुरा थाना बड़ागांव जनपद सहारनपुर फरार हो गया।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह और उसका उसका साथी अनिल एटीएम मशीन के आस-पास पहुंचकर निगरानी करते रहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति अकेला एटीएम में होता हैं। उसको बातों में लगाकर कार्ड का पिन नंबर जान लेते हैं। फिर धोखे से उसके एटीएम को बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड थमा देते और फिर रुपये निकाल लेते थे। 3-4 दिन पहले भी प्रदीप और अनिल ने कैराना के पीएनबी एटीएम पर एक व्यक्ति का एटीएम बदल लिया था। एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड जो गौरव के नाम था। गौरव के अकाउंट से कार्ड की मदद से उन्होंने 28 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस गौरव नाम के व्यक्ति के एटीएम से हुए ट्रांजेक्शन के संबंध में जानकारी कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।