फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने छह दिन पहले गांव केरटू में घर में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के एक लाख तीन हजार रुपये व चांदी की पाजेब बरामद की है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव केरटू निवासी इंतजार अपनी पत्नी रिजवाना और बच्चों के साथ 28 दिसंबर को पानीपत गए थे। अगले दिन 29 दिसंबर की शाम को वापस आए तो घर के अंदर का ताला खुला हुआ था और अलमारी सेफ में रखे एक लाख पांच हजार रुपये व दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ली थी। इंतजार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शनिवार को इस घटना में पुलिस ने बिजलीघर के सामने से चोरी करने के आरोपी मुंतजिर निवासी गांव पटनी परतापुर थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लाख तीन हजार रुपये और दो जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें