फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा पर भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बचपन में देहरादून से आकर कैराना में अपनी दादी के घर पर रह रही 12 वर्षीय बालिका के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने देहरादून में अपने पिता के घर जाकर जानकारी दी। पीड़ित पिता ने देहरादून में अपने भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कैराना थाने पर भेजी गई है।
विज्ञापन

देहरादून निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी चार साल की उम्र से ही कैराना के एक मोहल्ले में अपनी दादी के घर रह रही थी। करीब तीन माह पहले उसकी बेटी देहरादून आई तो उसने बताया कि उसके चाचा ने कई बार कैराना स्थित दादी के मकान में उसके साथ दुराचार किया और उसे चुप रहने की धमकी दी। इस मामले में बाल संरक्षण विभाग की टीम द्वारा जांच के उपरांत देहरादून थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल कैराना का होने के कारण देहरादून पुलिस ने मुकदमे की विवेचना कैराना कोतवाली को ट्रांसफर की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि कैराना में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार की घटना का मामला देहरादून थाने में दर्ज हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें