फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरा में धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौतरा में धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना। गांव चौतरा में बाहर बने भूमिया धार्मिक स्थल को खुर्दबुर्द करने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव चौतरा में मंगलवार की रात में एक युवक ने गांव के बाहर बने भूमिया खेड़ा को खुर्दबुर्द कर दिया। सूचना पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। ग्रामीण तेजपाल गुर्जर ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि गांव के युवक लालू कश्यप ने रात में गांव के बाहर बनी भूमिया खेडा को खुर्दबुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया की आरोपी युवक लालू कश्यप के खिलाफ धार्मिक भावनाओं से छेड़छाड़ करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। ग्राम प्रधान गयूर ने बताया कि आरोपी के समय रहते पकड़े जाने पर गांव में शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें