फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह बाद किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। बहला-फुसला कर ले जाने के बाद आरोपी किशोर ने चार माह तक किशोरी को दिल्ली में रखकर दुराचार किया था। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार करके किशोर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह नोएडा भेज दिया गया।
विज्ञापन

28 अगस्त 2019 को कैराना की एक बस्ती निवासी ने आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को 16 वर्षीय किशोर बहला फुसला कर ले गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज करने के करीब चार माह बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने के बाद मुकदमे में दुराचार की धारा बढ़ा दी गई थी। किशोरी को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया गया था। बुधवार को आरोपी किशोर को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह नोएडा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें