फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धोखाधड़ी कर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। जमीन दिलाने के नाम पर पीड़ित ने छह लोगों पर धोखाधड़ी कर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के रामपुरम निवासी इमरान ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रिश्तेदार यामीन निवासी छपार जिला मुजफ्फरनगर ने पिछले वर्ष शामली के गांव बंतीखेड़ा में हाईवे पर जमीन दिलवाने की बात कही थी। उसने बताया था कि जमीन के मालिक फरमान व अब्दुल रहमान उर्फ़ मुन्ना निवासी बंतीखेड़ा अपनी 35 बीघा भूमि बेचना चाहते हैं। उसने जमीन लेने से मना कर दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद यामीन छपार, हर्ष व अजय आए। दोनों ने विश्वास में लेकर कहा कि उस जमीन को ले लो और बैनामे से पहले ही उस जमीन को अच्छे दाम में बिकवा देंगे।
जमीन का सौदा दोनों पक्षों में 65 लाख रुपये प्रति बीघा में तय हुआ। पिछले वर्ष 25 दिसंबर को जमीन के मालिक अब्दुल रहमान, फरमान, अजय, हर्ष, यामीन, सलमान द्वारा एग्रीमेंट किया गया और उसने बनत तहसील के सामने ही 50 लाख रुपये नकद दिए। बाद में परिचितों के सामने समझौता करते हुए उसे 20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने रकम वापस नहीं दी। एसपी ने सीओ थानाभवन को मामले की जांच सौंपी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें