फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कब्रों को क्षति पहुंचाने का लगाया आरोप

Sat, 31 Jan 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कस्बा जलालाबाद में दिल्ली–सहारनपुर मार्ग पर भूमि की पैमाइश को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सहायक चकबंदी अधिकारी और कानूनगो पर कब्रिस्तान की भूमि को खुर्द बुर्द कर कब्रों को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन


डीएम को दिए शिकायती पत्र में लोगों ने बताया कि जलालाबाद में इस समय चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी अधिकारी द्वारा आपत्तियों एवं वादों की सुनवाई की जा रही है। आरोप है कि इसके बावजूद सहायक चकबंदी अधिकारी व कानूनगो बिना किसी उच्चाधिकारी के आदेश के भूमि पैमाइश के नाम पर कब्रिस्तान में स्थित कब्रों को क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और विवाद की स्थिति बन रही है।

मुस्लिम समाज के लोगों ने सहायक चकबंदी अधिकारी व कानूनगो द्वारा की जा रही पैमाइश और कथित कब्जा परिवर्तन के प्रयासों पर तत्काल रोक लगाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सावेज, याकूब अहमद, इकराम, सईद अहमद, तहसीन अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें