फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद

Thu, 08 Jan 2026 10:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान जानलेवा हमले का आरोपी मनेन्द्र उर्फ कल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम ईस्सोपुर टील निवासी ममता उर्फ मोनी के घर पर बुधवार को गांव के ही चार लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर कांधला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए गठित की गई पुलिस टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: सीजन का तीसरा सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, 15 डिग्री रहा पारा, शीतलहर से कांपा शहर
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कांधला पुलिस ने गंगेरू रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जानलेवा हमले की घटना में शामिल आरोपी मनेन्द्र उर्फ कल्लू, निवासी ग्राम ईस्सोपुर टील, पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
विज्ञापन


पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी कांधला में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें