शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मेरठ के थाना किठौर से दुष्कर्म के मामले में पांच साल से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी पुलिस और एसओजी टीम ने सूचना के आधार पर गांव मुंडेट नहर पटरी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी का नाम रागिब निवासी मोहल्ला कायस्थबड्डा किठौर जिला मेरठ है। गिरफ्तार आरोपी रागिब 2015 से थाना किठौर से दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।