फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवती के अपहरण के मामले में आरोपी दोषी करार

Sat, 10 Feb 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। झिंझाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी) रेशमा चौधरी ने मुजरिम सोनू निवासी गांव ऊझा जनपद पानीपत को दोषी करार दिया है। 13 फरवरी को मुजरिम को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार पुंडीर ने बताया कि पांच सितंबर 2021 को झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में सोनू निवासी गांव ऊझा जनपद पानीपत साइकिल पर खेल दिखाने आया था। इस दौरान सोनू गांव की एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया था। युवती के पिता ने नौ सितंबर 2021 को थाना झिंझाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। उक्त मुकदमे में अभियोजन पक्ष की और से पांच गवाह पेश किए गए। शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी) रेशमा चौधरी ने मुजरिम सोनू को अपहरण के मामले में दोषी करार दिया है। 13 फरवरी को सजा सुनाने की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें