फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सिपाही पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव महरमपुर निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर सिपाही पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव महरमपुर निवासी कल्याण सिंह ने थाना आदर्श मंडी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसके कैराना निवासी युवक को दो लाख रुपये थे, जो बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं लौटा रहा था। इस पर उसने एक परिचित के माध्यम से एक सिपाही से संपर्क किया। आरोप है की 15 जनवरी को उक्त सिपाही ने पीड़ित को अपने पास बुलाया और तीन कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए, कहा कि वह युवक से उसके रुपये दिला देगा। अब उसे पता चला है कि सिपाही ने युवक से दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए हैं, अब सिपाही उसका पैसा नहीं लौटा रहा है। कल्याण सिंह ने पुलिस से उसके पैसे दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें