फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कांधला। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह शनिवार की शाम कस्बे की दोनों नहरों के बीच संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस के द्वारा युवक को रुकने का इशारा किया तो युवक पूर्वी यमुना नहर पटरी और बाइक को लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया और थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि उसने बाइक कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड से चोरी की थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से बाइक व एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी ने अपना नाम अशोक पुत्र तेजपाल निवासी जंधेड़ी थाना कैराना बताया है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बाइक को कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड से चोरी किया था। बाइक के मालिक संजय पुत्र जोगेंद्र निवासी मुकुंदपुर थाना छपरौली जनपद बागपत की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें