फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम निर्माण पर 46.76 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम निर्माण पर 46.76 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

शामली। गांव भैंसवाल में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण पर 46 करोड़ 76 लाख रुपये का खर्च आएगा। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास पर स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। स्टेडियम में विभिन्न खेलों से जुड़ी उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्टेडियम की सुविधा नहीं है। इसके चलते युवाओं को सड़कों पर दौड़ लगानी पड़ती है। खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता। गन्ना मंत्री सुरेश राणा की पहल पर गांव भैंसवाल में करीब 12 एकड़ भूमि स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई। इस भूमि पर जिला स्तरीय स्टेडियम बनाने के लिए 46.76 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ है। डीएम के माध्यम से इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा गया है। स्टेडियम में विभिन्न खेलों से जुड़ी उच्च स्तरीय सुविधाएं होंगी। मैदान, दौड़ के लिए ट्रैक, इंडोर गेम्स के लिए हॉल, बैडमिंटन हॉल, तरण ताल, दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ियां, कुश्ती, कबड्डी आदि खेलों के कोर्ट बनाए जाएंगे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि स्टेडियम निर्माण से जिले की प्रतिभाएं निखरेंगी। उन्होंने बताया कि गन्ना मंत्री के निर्देश पर डीएम स्तर से प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति एवं धनराशि मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें