शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो युवक चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक छोड़कर फरार हो गए।
बुधवार को कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मोहल्ला दयानंद नगर में चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सागर वर्मा निवासी दयानंदनगर है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इसके अलावा फव्वारा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने विजय चौक की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोका। लेकिन वे कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम नौशाद और अलीशेर निवासी मोहल्ला शेखामैदान झिंझाना बताया। पुलिस ने बाइक का चेसिस नंबर और इंजन नंबर की जांच करने लगी। इसी दौरान दोनों आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि इंजन और चेसिस नंबर सर्च करने पर बाइक साकिब निवासी फतेहगढ़ मेरठ के नाम पाई गई जो चोरी की होना प्रतीत हो रही है। बाइक की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।