फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालो की सूचना देने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगर पालिका सभाकक्ष में अधिशासी अधिकारी ने कस्बे के वार्डों में बनाई निगरानी समिति के सदस्यों को अनलॉक वन के दौरान दूसरे प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका सभाकक्ष में ईओ हेमराज पुंडीर ने कस्बे के समस्त 25 वार्डों में बनाई गई निगरानी समिति के सदस्यों के साथ किस्तों में बैठक आयोजित की। इस दौरान ईओ ने बताया कि अनलॉक वन के दौरान प्रत्येक वार्ड में निगरानी समिति बाहर से आने वालों की पहचान करके उनकी सूचना तुरंत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देगी, ताकि उनको होम क्वारंटीन करके जांच कराई जा सके। आम जनता भी अपने गली मोहल्ले में बाहर से आने वालों की सूचना जिला कंट्रोल रूम के नंबर 18001805145 पर दे सकता है। इस अवसर पर आशा सरोज, मुनेश, रजिया, चमनलाल, योगेश, गुडडु, सोहन लाल, साहिल काम्बोज, रविंद्र, साकिब, जहांगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें