फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली में दरोगा के सामने युवक को थप्पड़ मारने के आरोपी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। एसपी ने इस मामले मेें कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के झिंझाना रोड पर मंगलवार को एक युवती के साथ गैर संप्रदाय के युवक के साथ संदिग्ध हालत में देखे जाने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं ने युवती को मौके पर ही छोड़ दिया था, जबकि युवक को कोतवाली ले गए थे। कोतवाली में दरोगा कैलाशचंद गौतम के सामने हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ मारने की वीडियो वायरल हो गई थी। एसपी विनीत जायसवाल ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में वायरल वीडियो शहर कोतवाली ही पाई गई। झिंझाना रोड पर संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक को कोतवाली लाया गया था। इस दौरान जब युवक से पूछताछ की जा रही थी तो उसी समय पंकज राठी नाम के व्यक्ति द्वारा उसको थप्पड़ मारा गया था। कार्रवाई में शिथिलता बरतने के आरोप में दरोगा कैलाशचंद गौतम को लाइन हाजिर करते हुए इसकी जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि थप्पड़ मारने के आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें