फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कचहरी में थर्मल स्कैनर लगाया

विज्ञापन
शामली सीएचसी में पर्ची बनवाने के लिये लगी लम्बी लाइन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ ने कचहरी में थर्मल स्कैनर लगाया
विज्ञापन

कैराना। कोरोना वायरस को लेकर जिले में खासी सतर्कता बरती जा रहीं हैं। जिला जज के निर्देश पर सीएमओ और विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने बार भवन में कोरोना वायरस से बचाव को न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को प्रोजेक्टर पर जानकारी दी तथा बचाव के उपाय बताएं। कचहरी में थर्मल स्कैनर भी लगाया गया।
जिला जज शिवमणि शुक्ल के निर्देश पर बुधवार को सीएमओ संजय भटनागर के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुुड़ी स्थानीय टीम कैराना बार एसोसिएशन के बार भवन में पहुंची। डब्ल्यूएचओ की टीम द्वारा कैराना कचहरी में थर्मल स्कैनर लगा दिया गया। कोर्ट में प्रवेश करने से पहले हर व्यक्ति को थर्मल स्कैनर से तापमान चेक कराना होगा। चेक करने के बाद ही व्यक्ति कोर्ट में दाखिल हो सकेगा। कोरोना वायरस से सतर्कता के चलते कचहरी परिसर में सैनिटाइजर एवं पालिका की ओर से एंटी लार्वा दवा की फागिंग कराई गई।
विज्ञापन

बार भवन में प्रोजेक्टर से कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए डब्ल्यूएचओ की प्रभारी डॉ महिमा गुप्ता ने बताया कि बुखार, खांसी और सांस फूलने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए सावधानी जरूरी हैं। बुखार, खांसी, नजला हो तो ऐसे मरीजों के लिए हर सीएचसी पर अलग वार्ड बनाया गया है। कपड़े गर्म पानी में धोने चाहिए।
विज्ञापन

सीएचसी शामली के डॉक्टर विजेंद्र ने बताया कि कोरोना वायरस 40 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित करता है। एक मास्क कम से कम आठ घंटे तक लगाया जा सकता हैं। मास्क के इस्तेमाल के बाद उसे डस्टबिन में डालें या पूरी तरह नष्ट कर दें। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि नाखून खाल के अंदर रहने चाहिए। नाखून छोटे हों। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिला जज शिवमणि शुक्ल ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। हर व्यक्ति को डॉक्टरों द्वारा बताई गई बात पर अमल करना चाहिए।

शामली सीएचसी में दवांई लेने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें